खाने की दुनिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खाने की दुनिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, अगस्त 19, 2017

पालक पनीर






सामग्री
1/2 किलो पालक,
200 ग्राम पनीर
1 बड़ा टमाटर,
1  प्याज
1 कली लहसुन,
1 टुकड़ा अदरक
50 ग्राम दही
50 ग्राम बेसन
 नमक, मिर्च, घी स्वाद अनुसार ।
विधि :
बेसन भून कर अलग रख लें। पालक को धोकर काट लें। प्याज, लहसुन व अदरक को पीस लें। टमाटर छीलकर काट लें। पनीर के छोटे टुकड़े काटकर टल लें। कुकर में नमक व पानी डालकर पालक को उबाल लें। उबले पालक का पानी छानकर अलग कर लें तथा पालक पीस लें। अब बरतन में घी गर्म करके उसमे प्याज लाल होने तक भूनें, फिर उसमे अदरक, लहसुन, टमाटर, लालमिर्च डालकर भूनें। अब इसमें बेसन व दही मिलाएँ। अब पिसा हुआ पालक व तला पनीर डालकर चलाइए तथा पालक का बचा पानी भी डाल दें। ५ मिनट बाद आंच से उतार लें तथा हरा धनियां व पनीर से सजा दें। फिर सर्व करें।

लो हो गयी हमारी पलक पनीर तैयार  |

शुक्रवार, अगस्त 18, 2017

बॉम्बे बिरियानी

प्रिंसआज हम सीखेंगे की बॉम्बे की स्पेशल बिरियानी कैसे बनाते है।
https://bhartvarsh.blogspot.in
https://bhartvarsh.blogspot.in
सामग्री-
1 किलो मटन या चिकन, छोटे पीस में कटा हुआ
1 किलो बासमती चावल , 15 मिनट भिगोया हुआ
4 आलू, भाप में पकाया, छिला और बडे़ टुकड़े में कटा
6 टमाटर
4 प्‍याज, बारीक कटे
1 गुच्‍छा पुदीने की पत्‍ती
6 हरी मिर्च
चम्‍मच अदरक और लहसुन पेस्‍ट
1 कप सूखे आलू बुखारे, गरम पानी में भिगोए हुए
1 चम्‍मच लाल मिर्च पावडर
2 चम्‍मच धनिया पावडर
6 दानें काली मिर्च
4 लौंग
6 हरी इलायची
1 चम्‍मच जीरा
¼ चम्‍मच पीले रंग का फूड कलर
नमक स्‍वादअनुसार
1 कप दही
1 कप गरम दूध
1 कप घी या तेल
विधि -
चिकन या मटर के पीस को दही, अदरक-लहसुन, लाल मिर्च पावडर और 4 हरी मिर्च, धनिया, पुदीना, 2 नींबू के रस, आलू बुखारा और नमक मिक्‍स कर के तकरीबन आधे घंटे के लिये मैरीनेट करें। एक पैन में तेल गरम करें, उसमें कटी प्‍याज डाल कर गोल्‍डन ब्राउन करें। फर आधी फ्राई की हुई प्‍याज को किचन पेपर पर निकालें और बाकी की आधी प्‍याज को पैन में ही रहने दें। अब पैन में चिकन को दही तथा अन्‍य मसालों के साथ डालें। इसे धीमी आंच पर पकाएं, इसमें पानी ना मिलाएं, जब नमी खतम हो जाए तब इसे हल्‍का फ्राई कर के आंच से उतार दें। एक दूसरे पैन में आलू को डीप फ्राई करें। इसी तरह से टमाटर के चार टुकड़े कर उसे थोड़ से तेल में फ्राई करें। फ्राई आलू और टमाटर को चिकन के साथ मिक्‍स करें। अब एक दूसरे बर्तन में बासमती चावल को, पुदीने, हरी मिर्च, इलायची, काली मिर्च, लौंग और नमक के साथ उबालें। जब चावल 3/4 पक जाए तभी इसे छान लें। एक पैन में हल्‍का तेल डाल कर गरम करें, उसमें आधे चावल की लेयर डालें। फिर चिकन या मटर की लेयर रखें और फिर चावल की दूसरी लेयर बिछाएं। अब इसे पकाएं और खाएं।
लो हो गए तैयार बॉम्बे की मशहूर ब्रियानी ।

शुक्रवार, जून 19, 2015

चिकन को मेरिनेट कैसे करें (How to Marinate chicken in Hindi)

प्रिंस कुमार      
अगर आप चिकन आइटम्स के शौकीन हैं और आप चिकन को अपने घर में ही बनाना चाहते हैं तो, सर्वोत्तम और स्वादिष्ट चिकन व्यंजन बनाने के लिए, आपको चिकन कोमेरिनेट करने का तरीका जानना (How to Marinate chicken) भी जरूरी है।

तो हम यहाँ पर बता रहे हैं चिकन को मेरिनेट का तरीका (How to Marinate chicken)

चिकन को मेरिनेट (Marinate chicken) करने का आधारभूत वस्तु है दही (yogurt)। हमारे देश भारत में सदियों से चिकन को मेरिनेट (Marinate chicken) करने के लिए चिकन कोदही (yogurt) में लपेट कर कई घंटों तक रखने की परम्परा चली आ रही है। दही में विद्यमान अम्ल चिकन को नरम करता है।

चिकन को मेरिनेट करने के लिए सामग्री (Ingredients) -

चिकन के टुकड़े - 1 कि.ग्रा.
मोटा गाढ़ा दही - 1 कप
नीबू का रस - 2 बड़े चम्मच
बारीक किसा हुआ अदरक - एक इंच टुकड़ा
बारीक किसा हुआ लहसुन - 5-6 कली
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - ½ चम्मच
गरम मसाला - ½ चम्मच
घी या मक्खन - 2 चम्मच
चिकन मसाला - 2 से 3 चम्मच
पिसी हुई कसूरी मेथी - 2 चम्मच
खाने का लाल रंग या जलेबी रंग - 1 चम्मच (यदि चाहें तो)
नमक - स्वादानुसार                                                                                                                                         

विधि
  • चिकन से चमड़ी निकाल कर साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें।
  • तेज चाकू से चिकन के टुकड़ों को चीरा लगायें या गोदें ताकि मसाले उसके भीतर अंदर तक जा सकें।
  • जिस बर्तन में चिकन के टुकड़े रखे हैं, उसे तिरछा करके पानी को पूरी तरह से निथार लें।
  • एक दूसरी बर्तन में चिकन को छोड़कर ऊपर बताई गई सारी सामग्री को डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। इस प्रकार से एक सारी सामग्री मिलकर एक पेस्ट बन जायेगा।
  • इस पेस्ट को चिकन में डाल कर अच्छी प्रकार से मिलायें ताकि पेस्ट चिकन के सभी टुकड़ों को लपेट ले।
  • अब चिकन को ढँक कर फ्रिज के भीतर 2 से 10 घंटे तक रखा रहने दें। जितनी अधिक देर तक चिकन फ्रिज में रहेगा उतना ही अधिक मेरिनेट होगा।
तो अब तैयार है आपका मेरिनेटेड चिकन (Marinated Chicken)! पकाने के पहले इसे रूम टेम्परेचर में आने तक रखे रहने दें।

घर में बनायें चिकन बिरयानी (Chicken Biryani)

चिकन बिरयानी (Chicken Biryani) भारत का एक अत्यन्त लोकप्रिय भोजन है।चिकन बिरयानी (Chicken Biryani) बनाने की विधि न जानने के कारण अधिकतर लोग रेस्टॉरेंट में जाकर ही इसका मजा ले पाते हैं।

यहाँ पर हम बता रहे हैं घर में ही चिकन बिरयानी (Chicken Biryani) बनाने का तरीका

सामग्री (Ingredients) -

चिकन - 500 ग्राम
चावल - 500 ग्राम
घी या तेल - 2 कप
प्याज - 4 मध्यम आकार के (पीसकर पेस्ट बनाया हुआ या बारीक कतरे हुए)
टमाटर - 4 मध्यम आकार के (बारीक कटे हुए)
दही - 150 ग्राम
लहसुन पेस्ट - 2 बड़े चम्मच
अदरक पेस्ट - 2 बड़े चम्मच
केवड़ा - 1 चम्मच
धनिया पत्ती - 1 कप (बारीक कटे हुए)
खाने का पीला रंग  - 1 चुटकी
पुदीना पत्ती - ½ कप (बारीक कटे हुए)
नमक - स्वादानुसार
बिरयानी मसाला - 45 ग्राम

विधि
  • पैन में घी या तेल गरम करके प्याज डालें और जरा सा नमक डालकर उसे सुनहरा होते तक भूनें। नमक डले होने के कारण प्याज जल्दी भुनेंगे और क्रिस्पी भी हो जायेंगे।
  • भुने हुए सुनहरे प्याज को निकाल कर एक अलग बर्तन में अलग रख दें।
  • अब पैन में चिकन डाल कर तलें।
  • चिकन के अच्छी तरह से तल जाने पर उसे ढँक कर धीमी आँच में पकने दें।
  • बीच बीच में ढकना हटाकर चलाते भी रहें, चिकन पानी छोड़ता है इसलिए पानी डालने की आवश्यकता नहीं पड़ती। पर यदि आपको लगे कि पकने के लिए पानी कम है तो पानी के छींटे डालें।
  • इस बीच चावल को साफ पानी से धोकर लगभग 12 ग्लास पानी और स्वादानुसार नमक डालकर, चिकन पकने तक, भीगने के लिए रख दें।
  • चिकन के नर्म हो जाने पर टमाटर, अदरक, लहसुन, दही और बिरयानी मसाला डालकर कुछ और देर तक पकायें।
  • जब चिकन हड्डी छोड़ने लगे तो
  • चावल के बर्तन को आँच पर चढ़ा दें और चावल उबलने दें।
  • चावल अधपका हो जाने पर आँच से उतार लें और सारा पानी निथार कर अलग कर दें।
  • चावल को बिना ढके अलग रख दें ताकि चावल का सारा भाप बाहर निकल आए। किसी परात में चावल को फैला कर रखें तो अधिक अच्छा होगा क्योंकि ऐसा करने से चावल का पूरा भाफ निकल जाता है।
  • अब एक गंजी में आधे चिकन को तले पर फैलाते हुए रखें ताकि चिकन का परत बन जाए।
  • चिकन के परत पर आधे चावल को परत बनाते हुए डालें ताकि पूरा चिकन चावल से ढँक जाए।
  • चावल के इस परत पर भुने हुए प्याज, धनिया, पुदीना पत्ती और केवड़ा के आधे हिस्से को फैलाते हुए डालें, साथ ही आधी चुटकी खाने का पीला रंग भी फैलाते हुए डाल दें।
  • अब चावल के परत पर फिर से पहले की तरह बचे हुए चिकन का परत और उसके ऊपर बचे हुए चावल का परत बना कर बाकी  भुने हुए प्याज, धनिया, पुदीना पत्ती और केवड़ा के आधे हिस्से को फैलाते हुए डालें, साथ ही आधी चुटकी खाने का पीला रंग भी फैलाते हुए डाल दें और आधी चुटकी खाने का पीला रंग छिड़क दें।
  • धीमी आँच पर 10-15 मिनट तक पकाएँ।
तैयार है चिकन बिरयानी (Chicken Biryani)!