सोमवार, फ़रवरी 15, 2016

अनार के स्वास्थ्य लाभ जानिए क्या हैं .....

शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए वैसे तो लगभग सभी फलों के रस लाभकारी है लेकिन अनार का रस खासतौर पर वजन घटाने में मदद करता है, अनार को आपको अपनी आहार योजना में शामिल करना चाहिए। अनार खाने से पेट के आसपास की चर्बी कम हो जाती है। अनार जूस के बहुत सारे स्‍वास्‍थ्‍य लाभ है। अनार में मुख्यरूप से विटामिन ए, सी, , फोलिक एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट पाये जाते  हैं। आइए जानें अनार के स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के बारे में।

·         प्रतिदिन अनार के जूस से शरीर में रक्त का संचालन अच्छी तरह से होता है।
·         अनार खाने से ब्रेस्ट कैंसर और फेफड़ो के कैंसर की संभावना कम रहती है।
·         अनार के सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को भी कम किया जा सकता है।
·         अनार रक्त में आयरन की कमी को दूर करता है और एनीमिया जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है।
·         अनार के सेवन से प्रोस्टेट कैंसर की भी संभावना कम हो जाती है।
·         गर्मियों में सही खान-पान के लिए अनार को भी अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इससे पाचन संबंधी समस्याओं में तो आराम मिलता ही है, साथ ही इसके नियमित सेवन से धमनियां भी ठीक रहती हैं।
·         अनार के सेवन से त्वचा में निखार आता है इसलिए स्वस्थ त्वचा के लिए भी आप अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं।
·         अनार खाने से दांतों संबंधी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।
·         वो गर्भवती महिलाएं जो अनार के जूस का सेवन करती हैं, उनका बच्चा हेल्दी और स्वस्थ होता है।
·         अनार से अधिक उम्र के लोगो को होने वाली एलजाइमर नामक बीमारी से भी छुटकारा मिलता है।

इस तरह से अनार खाने या अनार का रस पीने के अनेक लाभ है।लंबी उम्र और अधिक ऊर्जावान रहने के लिए नियमित रूप से अनार के जूस का सेवन करना चाहिए।


कोई टिप्पणी नहीं: